समोसे पर CID जाँच : देश के एक राज्य के प्रशासन में समोसे को लेकर विवाद हो गया है। दरअसल, CM के लिए लाए गए केस और समोसे उनके स्टाफ को बांट दिए गए। इसकी जांच CID ने की।
भारत में समोसे खाने का शौक़ अलग ही दिशा में है। होटल से लेकर सड़क किनारे ठेले पर लोग आपको समोसे खाते दिखा जाएँगे। पर कभी आपने सोचा है कि समोसा पूरे पुलिस प्रशासन की नींद भी उड़ा सकता है? ऐसा ही कुछ हुआ है कांग्रेस शासित राज्य हिमाचल प्रदेश में। इन दिनों हिमाचल की राजनीति में समोसा छाया हुआ है। समोसे की वजह से पांच पुलिसकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इतना ही नहीं सख़्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है। राज्य की CID की टीम इसकी जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला ? जाने
दरअसल, बीते 21 अक्टूबर को हिमाचल CM सुखविंदर सिंह सुक्खू सीआईड़ी हेडक्वार्टर में साइबर विंग स्टेशन का उद्घाटन करने के लिए गए थे। यहां पर मुख्यमंत्री के लिए लाए गए केस और समोसे उनके कर्मचारियों को बांट दिए गए। इसकी जांच CID ने की। जांच में पता चला कि सिर्फ SI को ही पता था कि ये डिब्बे खास तौर पर मुख्यमंत्री सुक्खू के लिए थे।

जाँच में आया सामने समन्वय की कमी से गलती हुई
जांच में पता लगा है कि जब इन डिब्बों को महिला इंस्पेक्टर को सौंपा गया तो उन्होंने किसी वरिष्ठ अधिकारी से पुष्टि नहीं की और इन्हें नाश्ते के लिए जिम्मेदार मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट (MT)Section को भेज दिया। इसी गलती के कारण से इन डब्बों को उनके उचित व्यक्ति तक पहुंचने से पहले ही इधर से उधर हो गए।रिपोर्ट में कहा गया है कि समन्वय की कमी इस गलती का एक महत्वपूर्ण कारण थी।
10/15 व्यक्तियों को चाय के साथ परोसा गया
जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि उपरोक्त तीनों बॉक्स में रखे सामान को IG के कार्यालय में बैठे 10/15 व्यक्तियों चाय के साथ परोस दिया गया था। तथाकथित 3 डब्बे जो होटल से लाए गए थे इनमें मौजूद खाने की वस्तुएं CM शाहब के लिये हैं, इस बात की जानकारी केवल SI को ही थी। इसके बावजूद उपरोक्त तीनों बॉक्स को महिला इंस्पेक्टर द्वारा किसी भी उच्च अधिकारी को पूछे बगैर यह सामान एमटी सेक्शन को भेजा गया। बॉक्स खोले गये और इसमे मौजूद सामान बांटा गया।













4 thoughts on “समोसा पर CID जाँच : मुख्यमंत्री साहब का समोसा खा गया स्टाफ, 5 पुलिसकर्मियों को नोटिस, इस राज्य का मामला…जाने पूरी खबर”
Comments are closed.