कार में मौत कर रही थी इंतज़ार तेज रफ्तार ने ली 6 युवाओं की दर्दनाक जान !!

DEHRADUN CAR ACCIDENT: में बीते सोमवार को देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 6 छात्रों की मौत हो गई। इस बीच हादसे से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिस में सभी छात्र एक कमरे में पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं।

हादसा कितना भयावह रहा होगा, इस बात का अंदाजा कार की हालत देख कर ही लगाया जा सकता है। कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गयी, दरवाजे और विंडो समेत ऊपर का पूरा हिस्सा इस कदर पिचक गया कि हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं रहा।

इस सड़क हादसे का मंजर जिस ने भी देखा उस के रोंगटे खड़े हो गए। शव कार के अंदर क्षत-विक्षत हालत में पड़े हुए थे। सीट पर खून ही खून नजर आ रहा था, वहीं छात्रों के बॉडी पार्ट्स सड़क पर दूर तक बिखरे पड़े थे।Dehradun car accident: 6 students killed, 1 injured as car crashes into truck - The Hindu

इस हादसे में घायल एक छात्र अभी भी अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ रहा है। इस बीच हादसे से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिस में सभी 7 छात्र एक कमरे में पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पार्टी करने के बाद छात्र नई इनोवा में सवार हो कर घूमने निकले थे, लेकिन तभी इनोवा आउट ऑफ कंट्रोल हो गई और ट्रक से टकरा गई।

देहरादून के ओएनजीसी चौक पर रात करीब डेढ़ बजे ट्रक से टकराते ही इनोवा के परखच्चे उड़ गए। कार सवार 6 छात्रों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिन में 3 लड़कियां और 3 लड़के थे। जबकि एकमात्र जिंदा बचे सिद्धेश अग्रवाल (25) को शहर के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उस की हालत नाजुक बनी हुई है।

Horrific aftermath of Dehradun car crash • GoreCenter

सूत्रों के हवाले से इस हादसे में जिन लड़कियों की मौत हुई उन में गुनीत (19), नव्या गोयल (23) और कामाक्षी (20) शामिल है। ये तीनों ही लड़कियां देहरादून शहर के अलग-अलग इलाकों की रहने वाली थीं। इस के अलावा जिन तीन लड़कों की मौत हुई उन की पहचान कुणाल कुकरेजा (23), अतुल अग्रवाल (24) और ऋषभ जैन (24) के रूप में हुई है। इन में कुणाल हिमाचल के चंबा के रहने वाले थे, जबकि बचे हुए लोग देहरादून के ही निवासी थे, जबकि सातवें छात्र सिद्धेश अग्रवाल (25) का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “देहरादून में सड़क दुर्घटना में छह युवाओं की मौत बेहद हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतकों की आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।”

पुलिस जांच में जुटी, शराब पीने का शक

पुलिस के मुताबिक, यह स्पष्ट नहीं है कि ये लोग कहां से लौट रहे थे। हालांकि शुरुआती जांच में शराब पीने का संकेत मिला है।
कयास और भी बहुत लगाये जा रहे हैं, ओवरटेक के बाद रेस की होड़ की भी खबर है। पुलिस ने दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना को ले कर सटीक जानकारी जुटाई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now