BJP MLA : ‘गुटखा छोड़ो तभी गांव में आएगी बिजली..’ गए थे शिकायत करने पड़ गई फटकार, बीजेपी विधायक ने सुना दिया ये अनोखा फरमान…जाने और देखे

BJP MLA : अनोखे अंदाज के लिए सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने एक अनोखा फ़रमान सुनाया है । जिसमें एक व्यक्ति से कहते है की गुटखा छोढो तभी बिजली आएगी….पढ़े पूरी खबर

BJP विधायक ने कहा गुटखा छोड़ो तो बिजली मिलेगी  

रीवा। BJP MLA Pradeep Patel : अनोखे अंदाज के लिए सुर्खियों में रहने वाले मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने एक अनोखा फरमान सुनाया है। भाजपा विधायक प्रदीप पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया में इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक अपने गांव में जले ट्रांसफार्मर की शिकायत लेकर विधायक प्रदीप पटेल के पास निवारण के लिए गया था।

 

लेकिन विधायक ने शिकायत सुनने की बजाय उसे ही सजा सुना दी।BJP MLA Viral Video : विधायक प्रदीप पटेल ने शिकायतकर्ता के माता को फोन लगा दिया और कहा आपका बेटा गुटका तंबाकू खाता है गांव में जले ट्रांसफार्मर की शिकायत हमारे पास लेकर आया है लेकिन जब तक यह गुटका नहीं छोड़ेगा तब तक गांव में ट्रांसफार्मर नहीं लगेगा। विधायक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वारयल हो रहा है।

पुलिस अधिकारी को किया था दण्डवत प्रणाम

बता दें कि ये करीब एक महीने पहले भी विधायक प्रदीप पटेल सुर्खियों में आए थे, इसके पीछे की वजह थी कि वह ASP के ऑफिस में पहुंचे थे और उन्हें वहीं पर दंडवत प्रणाम किया था।

उनका यह Video भी काफी चर्चा का विषय बना था। वह नशे के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस अधिकारी के पास पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की थी। जब उन्होंने दंडवत किया तो एएसपी अपनी कुर्सी से खड़े हो गए थे।

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “BJP MLA : ‘गुटखा छोड़ो तभी गांव में आएगी बिजली..’ गए थे शिकायत करने पड़ गई फटकार, बीजेपी विधायक ने सुना दिया ये अनोखा फरमान…जाने और देखे”

Comments are closed.