Bihar Male Teacher Pregnant: बिहार में पुरुष अध्यापक हुआ प्रेग्नेंट, शिक्षा विभाग के पोर्टल पर मैटरनिटी लीव देख हर कोई हुआ हैरान, छुट्टी की वजह देख सबके होश उड़े…पढ़े पूरी खबर

Bihar Male Teacher Pregnant News

Bihar Male Teacher Pregnant: बिहार के 2 अलग-अलग जिलों में मेल टीचर प्रेगनेंट हो गए…ऐसा छुट्टी के कारण में दावा किया गया, गजब सिर्फ छुट्टी लेने वाले गुरुजी ने नहीं किया… बल्कि उनकी लीव अप्रूव करने वालों ने भी किया…और पुरुष टीचर को मैटरनिटी लीव की मंजूरी दे दी है..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…अधिक पढ़े.

Bihar Male Teacher Pregnant: मास्टर जी ने 9 महीने तक छुट्टी ली 

एक पुरुष गर्भवत मामला बिहार के वैशाली जिले का है जहाँ एक Teacher ने स्वयं को गर्भवती बताकर 9 महीने की छुट्टी ले ली है हैरानीकी बात तो ये है कि 9 महीने तक मास्टर जी कागजों में प्रेग्नेंट रहे और शिक्षा विभाग को कानो-कान खबर तक नहीं हुई, ये तो छुट्टी से लौटने के बाद गोद में लल्ला ना देख लोगों ने सवाल करने शुरू कर दिए।दूसरा Male Teacher Pregnant मामला जमुई जिले से है यह गुरुजी थे तो बीमार लेकिन छुट्टी की वजह बताई मैटरनिटी और 18 से 27 नवंबर तक छुट्टी तक की छुट्टी ले ली मतलब एक और गुरुजी गर्भवत है बिहार इस मामले में भी पीछे नहीं रहा, क्योंकि ये कमाल पहली बार बिहार के ही शिक्षा विभाग में हुआ है।

LIC Monthly Income Plan: LIC के साथ ₹3 लाख निवेश करे और हर महीने कमाए ₹26,000 अपने खाते में सीधा, LIC लाईं नई योजना अब पेन्शन जैसी सुविधा…पढ़े पूरी जानकारी

बिहार के हाजीपुर में शिक्षा विभाग ने एक पुरुष शिक्षक को गर्भवती मानकर मातृत्व अवकाश (मैटरनिटी लीव) दे दिया। ये घटना महुआ प्रखंड के उच्च स्कूल हसनपुर ओसती में हुई। BPSC से चयनित शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को विभाग के ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर गलती से गर्भवती दिखाया गया और उन्हें मातृत्व अवकाश स्वीकृत कर दिया गया। इससे शिक्षा विभाग की धजिया उड़ रही है और शिक्षकों में हंसी का माहौल बना हुआ है। इसी तरह का एक मामला जमुई से भी समने आय है।

Bihar Male Teacher Pregnant: विभाग ”तकनीकी गलती से हुआ”

सरकारी स्कूल के एक पुरुष शिक्षक को मैटरनिटी लीव देने के मामले में प्रखंड शिक्षा अधिकारी अर्चना कुमारी ने बताया की- यह गड़बड़ी तकनीकी कारणों से हुई है. पुरुष शिक्षक को इस तरीके से छुट्टी नहीं दी जाती. उन्होंने कहा कि इसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।

Post Office New PPF Scheme: 72,000 हजार रुपए जमा करने पर मिलेंगे 19 लाख 52 हजार 740 रुपये, पोस्ट ऑफ़िस की नई PPF स्कीम में ये संभव…पढ़े पूरी जानकारी

अर्चना कुमारी ने बताया कि- हसनपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक जीतेन्द्र कुमार को 2 दिसंबर से 10 दिसंबर तक मेटरनिटी लीव पर छुट्टी दी गई थी. घटना के बारे में जब महकमे को खबर मिली, तो उन्होंने मामले की जांच शुरू की. शिक्षा अधिकारी ने इस गड़बड़ी के लिए खेद व्यक्त किया और कहा कि विभाग इस गलती को तुरंत ठीक कर देगा. हालांकि, इस घटना ने शिक्षा महकमे की किरकिरी करवा दी है और अब विभाग डैमेज कंट्रोल में जुटा हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now