Airplane Crash: यात्रियों को ले जा रहा विमान कजाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त, लगभग 40 की मौत, कजाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास लगभग 70 से अधिक लोगों को ले जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 6 यात्री बच गए, जबकि लगभग 40 लोगों के मौत की सूचना है..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…अधिक पढ़े.
Airplane Crash: कोहरे के कारण हवाई अड्डे के पास ही हुआ हादसा
विमान कथित तौर पर अक्तौ हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, कजाकिस्तान के अधिकारियों ने कहा कि विमान दुर्घटना में कुछ यात्री बच गए। इस बीच सोशल मीडिया पर दुर्घटना के कथित दृश्य सामने आए, जिसमें विमान को जमीन पर गिरते और आग के गोले में बदलते हुए दिखाया गया है। अन्य दृश्यों में विमान के टूटे हुए अवशेषों के पास पहले बचावकर्मी दिखाई दिए, जो जीवित बचे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे थे।
रूसी की न्यूज एजेंसियों ने कहा कि अजरबैजान एयरलाइंस का विमान बाकू से रूस के चेचन्या के ग्रोजनी जा रहा था, लेकिन ग्रोजनी में कोहरे के कारण उसका रूट बदल दिया गया।
Airplane Crash: 14 लोगों का इलाज जारी, 25 यात्री बचे
घायलों का इलाज जारी, न्यूज एजेंसी AAFP ने स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि पश्चिमी दुर्घटना में 14 लोग जिंदा बचे हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के क्षेत्रीय विभाग के बयान के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, “फिलहाल, 14 लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से पांच गहन देखभाल में हैं। एजेंसी अधिकारियों के हवाले से बताया कि प्रारंभिक आंकड़ों से पता चलता है कि दुर्घटना में 25 लोग बच गए हैं।
“समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार कजाख अधिकारियों का कहना है कि फ्लाइट 8243 में 62 यात्री और पांच चालक दल के सदस्य सवार थे।












