Aaj Ka Panchang 7 Jan: आज के दिन का पंचांग के साथ दिन की पूरी कुंडली, साथ ही ऐसे प्राकृतिक नियमों का करें पालन, जिनसे हमेशा बना रहेगा स्वस्थ जीवन और शरीर, कुछ उपाय स्वस्थ रहने के शास्त्रों के अनुसार, पूरे दिन की दशा-दिशा… पढ़े पूरी जानकारी

Aaj Ka Panchang 7 Jan

Aaj Ka Panchang 7 Jan: आज के दिन का पंचांग के साथ दिन की पूरी कुंडली, साथ ही ऐसे प्राकृतिक नियमों का करें पालन, जिनसे रीढ़ की हड्डी व शरीर बना रहेगा हमेशा स्वस्थ जीवन, कुछ उपाय स्वस्थ रहने के शास्त्रों के अनुसार दी गई है आज के दिन का शुभ मुहूर्त और राहु काल के बारे में दी गई है जिन्हें उपयोग करके आप अपने दिन को और मंगल और शुभ बनाए..आइए जानते है क्या है पूरी जानकारी…अधिक पढ़े.

यह भी पढ़े- Rajasthan Yojna News: राजस्थान सरकार की नई योजना में एक फोन करने पर मिलेंगे 10 हज़ार रुपये का इनाम, राजस्थान में हुई एक नई पहल की पूरी जानकारी… पढ़े पूरी खबर

Aaj Ka Panchang 7 Jan: आज का हिन्दू पंचांग शास्त्रों के अनुसार

दिनांक – 07 जनवरी 2025
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत् – 2081
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शिशिर
मास – पौष
पक्ष – शुक्ल
तिथि – अष्टमी शाम 04:26 तक, तत्पश्चात नवमी
नक्षत्र – रेवती शाम 05:50 तक तत्पश्चात अश्विनी
योग – शिव रात्रि 11:16 तक, तत्पश्चात सिद्ध
राहु काल – दोपहर 03:28 से शाम 04:49 तक
सूर्योदय – 07:25
सूर्यास्त – 06:04
दिशा शूल – उत्तर दिशा में
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:36 से 06:29 तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:24 से दोपहर 01:08 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:20 जनवरी 08 से रात्रि 01:13 जनवरी 08 तक
व्रत पर्व विवरण – मासिक दुर्गाष्टमी, सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग (शाम 05:50 से प्रातः 07:22 जनवरी 08 तक)
विशेष – अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

यह भी पढ़े- PAN 2.0 Latest Version: अगर पेनकार्ड नहीं बनाया तो क्या होगा? जाने पैन 2.0 बनाना जरूरी क्यों है, पैन 2.0 लेटेस्ट अपडेट वर्जन के बारे में पूरी जानकारी सरकार के सभी नियम आदेश के साथ… पढ़े पूरी जानकारी

वैदिक ज्ञान : प्राकृतिक नियमों का करें पालन, बना रहेगा स्वस्थ जीवन

5] बैठने – चलने का सही ढंग : गलत ढंग से बैठने, खड़े होने या चलने से हमारी कार्यक्षमता व जीवनीशक्ति की हानि होती है । अत: इस संदर्भ में कुछ बातों का ध्यान रखें :

रीढ़ की हड्डी का वैदिक उपाय : दोनों नितम्ब बैठने वाले स्थान पर समान रूप से रखे

रीढ़ की हड्डी अपने प्राकृतिक झुकावों सहित सीधी रहनी चाहिए। इससे शरीर की सभी नस-नाड़ियाँ, जो शरीर के सभी भागों को शक्ति देती हैं, वे अच्छी तरह से कार्य करती है। मेरुदंड सीधा नहीं रखने से इन नाड़ियों पर अनावश्यक दबाव पड़ता है। इसका बुरा प्रभाव शरीर के अन्य अंगो पर पड़ता है और वे सामान्यरूप से कार्य नहीं करते हैं। जब शरीर सीधा रखा जाता है तो छाती उभरी रहती है। इसके गोलाकार और फैले रहने से ह्रदय और फेफड़ों के के लिए पर्याप्त स्थान मिलता है, जिससे वे अपनी पूरी कार्यक्षमता से कार्य कर पाते हैं।

सिर को ऐसी सीधी स्थिति में रखना चाहिए कि गर्दन के आगे और पीछे के भाग की मांसपेशियाँ दबाव या तनाव रहित रहें।

Join WhatsApp

Join Now