Women Gang : ग्वालियर के मुरार थाने की पुलिस लाल पिटारा रोड पर खास मकसद से वाहनों की चेकिंग में जुटी थी. इसी बीच पुलिसकर्मियों को एक बोलेरो आती दिखाई दी. कार में तीन महिलाएं भी बैठी हुई थीं. पुलिस ने जैसे ही कार को रुकवाया तो ड्राइवर ने कहा कि पास में जाना है. पुलिस ने सभी के चेहरे CCTV फुटेज से मिलाए. पुलिस को आशंका हुई तो तलाशी ली. फिर जो मिला, सबके होश उड़ गए. आइये जानते हैं पूरा मामला…अधिक पढ़े
Women Gang की मुख्य सरग़ना अभी तक फरार
Image credit : alamy
पुलिस चारों को पकड़कर थाने ले आई. शुरू में चारों पुलिस को गुमराह करते रहे लेकिन जब पुलिस ने सख्ती बरती तो उन्होंने कई वारदातें कबूलीं. आरोपी महिलाओं ने स्वीकारा की 10 नवंबर को मुरार अग्रसेन चौराहा के पास उन्होंने एक महिला के पर्स से सोने का मंगलसूत्र, पैसा, बजाज खाना में साड़ी की दुकान से एक महिला के पर्स से सोने की एक जोड़ी झुमका, सोने का हार चुराया. पुलिस ने गैंग के सदस्यों से चोरी के सोने के आभूषण बरामद किए. गैंग के सदस्यों की पहचान साहिबा खान (20 बर्षीय) रिजवाना रायन (19 बर्षीय) हरेंद्र उर्फ हरिश (22 बर्षीय) के रूप में हुई. आरोपियों ने बताया कि ग्वालियर के अलावा अन्य जिला में वह चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।













