म्यांमार में लगे भूकंप के झटके, 12 मिनट में दो बार कांपी धरती; बैंकॉक तक महसूस हुए झटके

म्‍यांमार में भूकंप के दो तेज झटके आए। पहले भूकंप की तीव्रता 7.5 और दूसरे की 7 रही। जो कि बेहद शक्तिशाली भूकंप है। वहीं थाईलैंड के बैंकॉक में धरती ऐसी कांपी कि पूल का पानी बिल्डिंग से झरने की तरह बहने लगा।

भूकंप पर नजर रखने वाली अमेरिकी संस्था भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण USGS की जानकारी के मुताबिक म्यांमार में आए भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर पहले 7.7 रही। ये शक्तिशाली भूकंप म्यांमार के सागाइंग क्षेत्र में आया। इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर है। वहीं बैंकॉक में जो भूकंप आया वो इतना शक्तिशाली था कि गगनचुंबी इमारतों की बिल्डिंग के पूल का पानी भी झरने की तरह नीचे आने लगा है।

शुक्रवार को लगे भूकंप के ये झटके इतने तेज थे कि लोग दहशत में आ गए और अपने घरों-दफ्तरों से बाहर निकल आए। पहला भूकंप सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर आया, इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई। इसके बाद दूसरा झटका दोपहर 12 बजकर दो मिनट पर आया, इसकी तीव्रता 7 मापी गई।

कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि म्यांमार में रुक-रुककर लगातार भूकंप के झटके लग रहे हैं।

सूत्रों की माने तो म्यांमार के मांडले में इरावदी नदी पर बना सुप्रसिद्ध अवा ब्रिज गिर गया है। भूकंप में कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। भूकंप इतना तेज था कि करीब 900 किलोमीटर दूर बैंकॉक में भी इसके झटके महसूस किए गए।

Join WhatsApp

Join Now