Adani Group का नया दांव! वायर और केबल इंडस्ट्री में एंट्री से बाजार में मचा हड़कंप!

Adani Group

अडानी के एलान से बड़ी हलचल, Polycab और KEI के शेयरों में आई जोरदार गिरावट

Adani Group ने वायर और केबल बिजनेस में कदम रखने का ऐलान कर दिया है, जिससे इस सेक्टर में जबरदस्त हलचल मच गई है। इस घोषणा के बाद, Polycab India Ltd और KEI Industries Ltd जैसे बड़े खिलाड़ियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि मार्केट को अब ज्यादा प्रतिस्पर्धा की आशंका है।

Adani Groupका मास्टरस्ट्रोक

अडानी ग्रुप ने Praneetha Ecocables Limited नाम की एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी शुरू करने का फैसला किया है। यह कंपनी Kutch Copper Limited और Praneetha Ventures Pvt. Ltd. के साथ मिलकर बनाई गई है, जिसमें दोनों कंपनियों की 50-50% हिस्सेदारी होगी।

अडानी एंटरप्राइजेज ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि यह नई कंपनी वायर, केबल और मेटल प्रोडक्ट्स के निर्माण, मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन के बिजनेस में उतरेगी। अडानी ग्रुप के इस बड़े कदम से वायर एंड केबल सेक्टर में प्रतिस्पर्धा और अधिक बढ़ने की संभावना है।

शेयर मार्केट में मची उथल-पुथल

अडानी ग्रुप की इस घोषणा के तुरंत बाद, शेयर बाजार में जबरदस्त हलचल मच गई और इस सेक्टर की दिग्गज कंपनियों के स्टॉक्स में भारी गिरावट देखी गई:

  • Polycab India Ltd – 7% तक गिरा
  • KEI Industries – 5% से ज्यादा टूटा
  • Havells India Ltd, RR Kabel, और Finolex Cables के शेयरों में भी भारी गिरावट देखी गई

इससे पहले, जब UltraTech Cement ने इस सेक्टर में कदम रखा था, तब भी इन कंपनियों के स्टॉक्स 20% तक गिर चुके थे।

अडानी एंटरप्राइजेज का स्टॉक बुलंदी पर

जहां दूसरी कंपनियों के शेयर गिर रहे हैं, वहीं अडानी एंटरप्राइजेज के स्टॉक में उछाल देखा गया। यह शेयर पिछली क्लोजिंग ₹2,318 से बढ़कर ₹2,348 पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों में अडानी ग्रुप को लेकर सकारात्मक रुझान दिखा।

क्या होगा मार्केट का अगला कदम?

Adani Group के इस फैसले के बाद, वायर एंड केबल इंडस्ट्री में एक नए युग की शुरुआत हो सकती है। जहां मौजूदा कंपनियों पर दबाव बढ़ेगा, वहीं ग्राहकों के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे। आने वाले दिनों में, इस सेक्टर में और बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now