Rajasthan PTET 2025: 2 और 4 वर्षीय बीएड में एडमिशन का मौका! आवेदन शुरू, लास्ट डेट मिस न करें

Rajasthan PTET 2025

Rajasthan PTET 2025 के लिए वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय बीए-बीएड/बीएससी-बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 जून 2025 को किया जाएगा।

Rajasthan PTET 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ – 5 मार्च 2025
  • अंतिम तिथि – 7 अप्रैल 2025
  • प्रवेश परीक्षा तिथि – 15 जून 2025

Rajasthan PTET 2025: योग्यता मापदंड

2 वर्षीय बीएड प्रोग्राम

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक/परास्नातक न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण।
  • राजस्थान के आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम 45% अंक आवश्यक।

4 वर्षीय बीएड (बीए-बीएड/बीएससी-बीएड)

  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या समकक्ष बोर्ड से 12वीं न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण।
  • आरक्षित श्रेणी के लिए न्यूनतम 45% अंक

Rajasthan PTET 2025: आवेदन प्रक्रिया

  1. ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाएं।
  2. संबंधित पाठ्यक्रम लिंक पर क्लिक करें।
  3. Fill Application Form पर जाकर मांगी गई जानकारी भरें और पंजीकरण करें।
  4. आवश्यक डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें
  5. आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

Rajasthan PTET 2025: आवेदन शुल्क

  • 2 वर्षीय बीएड/4 वर्षीय बीए-बीएड/बीएससी-बीएड – ₹500
  • बीए-बीएड और बीएससी-बीएड दोनों के लिए आवेदन करने पर – ₹1000

अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें और समय सीमा से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Join WhatsApp

Join Now