Beggar News: सड़क पर भीख मांगने वाली महिला की झोपड़ी से बरामद सोना-चाँदी और लाखों की संपत्ति, जब भिखारी के घर पर की छापेमारी तो पुलिस के भी उड़ गए होश… जाने यहाँ पूरा मामला

Beggar News

Beggar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के मरवन भोज गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला की झोपड़ी से पुलिस ने लाखों की संपत्ति बरामद की है। पुलिस छापेमारी में महंगी स्पोर्ट्स बाइक, 12 स्मार्टफोन, चांदी और सोने के जेवरात सहित कई कीमती सामान मिले हैं…पूरा मामला जानने के लिए पूरा पढ़े.

कैसे हुआ पूरे मामले का खुलासा? जाने

पुलिस को चोरी की बाइक की तलाश थी, जिसके दौरान संदेह के आधार पर महिला नीलम देवी की झोपड़ी की तलाशी ली गई। जब पुलिस ने छापा मारा तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

छापेमारी में क्या-क्या बरामद हुआ?

  • महंगी स्पोर्ट्स बाइक
  • 12 स्मार्टफोन
  • चांदी के सिक्के (नेपाली, अफगानी, कुवैती मुद्रा सहित)
  • चांदी के जेवर (पायल, हनुमानी, चैन आदि)
  • लाखों के सोने-चांदी के आभूषण

कौन है यह Beggar महिला?

गिरफ्तार महिला की पहचान मरवन भोज निवासी बिहारी मांझी की पत्नी नीलम देवी के रूप में हुई है। वह गांव-गांव घूमकर भीख मांगती थी और मच्छरदानी बेचने का काम भी करती थी। जब्त किए गए सामानों को लेकर नीलम देवी ने बताया कि ये सब उसके दामाद चुटुक लाल का है, जो बखरी का निवासी है और फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पुलिस की इन लोगों पर हुई क़ानूनी कार्रवाई

करजा थाने के पुलिस अवर निरीक्षक सियाराम सिंह के बयान पर नीलम देवी और उसके दामाद चुटुक लाल के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

ग्रामीण SP ने चोरी के बारे में क्या कहा?

मुजफ्फरपुर ग्रामीण SP विद्यासागर ने बताया कि महिला के घर से चोरी के कई सामान बरामद हुए हैं। जांच में पता चला कि वह गांव में घूम-घूमकर लोगों से पैसा वसूलती थी और चोरी के सामान खरीदकर अपने घर में छिपा लेती थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

अभी क्या चल रही है कार्रवाई?

महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि फरार दामाद की तलाश जारी है। पुलिस को संदेह है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

घटना सबक़:

यह मामला दिखाता है कि सतह पर जो नजर आता है, जरूरी नहीं कि वही हकीकत हो। भीख मांगने वाली महिला के पास इतनी संपत्ति होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

Join WhatsApp

Join Now