RING ROADS IN RAJASTHAN 2025: हेवी ट्रैफिक से मिलेगी निजात, क्योंकि अब राजस्थान में बनेगा 110 किलोमीटर लंबा रिंग रोड।

RING ROADS IN RAJASTHAN : Rajasthan सरकार अपनी प्रशासन व्यवस्था को सुधारने के लिए आए दिनों बड़े बदलाव करती रहती है जिससे राजस्थान की जनता को भरपूर फायदा भी मिलता है। अब खबरें आ रही है कि राजस्थान सरकार अपनी ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुधारने में भरपूर प्रयास कर रही है जिससे आने वाले समय में यदि आप राजस्थान के निवासी हैं तो आपको ट्रैफिक व्यवस्था में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा जिसके लिए सरकार RING ROADS और एक्सप्रेस वे हाईवे का निर्माण भी करने में जुट गई है।

खबरें ये भी आ रही है कि इन्हीं एक्सप्रेस वे में शामिल 110 किलोमीटर लंबी एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इस आगामी एक्सप्रेसवे की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह 294 राजस्थान के गांव की किस्मत को ही बदल कर रख देगा। इसके निर्माण होने से प्रदेश का विकास तो होगा ही साथ में प्रदेशवासियों को रोजगार की व्यवस्था भी हो जाएगी।

दरअसल आपको बता दें कि जयपुर में आगरा रोड में दिल्ली बायपास रोड में RING ROADS का निर्माण शुरू होने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए जल्दी डिटेल प्रोजेक्ट बनाया जाएगा क्योंकि एलाइनमेंट खत्म हो ही चुका है फिर इसके बाद जमीन डीपीआर का काम शुरू कर दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट के लिए 294 गांव की जमीन को चिन्हित कर दिया गया है उम्मीद अब यह जताई जा रही है की जमीन की अवाप्ति की प्रक्रिया यानी की कागजी प्रक्रिया शुरू होने के बाद जैसे-जैसे जमीन मिलती जाएगी वैसे-वैसे इस प्रोजेक्ट के लिए काम भी आगे बढ़ता जाएगा।

अजय आर्य जो इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर है, ने साफ बता दिया है कि इस प्रोजेक्ट को अजमेर बाईपास तक खींचने का विचार किया जा रहा है।

इन तहसीलों से ली जाएगी RING ROADS के लिए जमीन :

NHAI ने आगामी Norden RING ROADS के नये प्रोजेक्ट के लिए फुलेरा के 21, सांगानेर तहसील के 32 गांव, किशनगढ़-रेनवाल के 4, मौजमाबाद के 12, जयपुर तहसील के 36, कालवाड़ के 12, जमवारामगढ़ के 60, बस्सी के 13 चौंमू के 14, और आमेर तहसील के 90 गांवों को चिह्नित कर लिया है। बतादे की इन जमीनो की खसरा रिपोर्ट भी एनएचएआई ने जिला कलेक्टर से मांग ली है।

इस तरह से की जाएगी लंबाई और चौड़ाई

अधिकारियों से मिली सूचना के अनुसार उन्होंने बताया है कि यदि इस प्रोजेक्ट का काम यदि भविष्य में आगे बढ़ाया जाता है तो इस रोड की लंबाई कम से कम 110 किलोमीटर होने ही वाली है

गरा रोड में बगराना से दिल्ली रोड में अचरोल के करीब 45KM में ये कॉरिडोर निर्मित किया जाएगा। कॉरिडोर में टोटल 6 लेन का ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर भी होने वाला है, जो लगभग 90 मीटर की चौड़ाई में बनने जा रहा है ।

आपको बतादे की 90 मीटर में बनने जा रहे कॉरिडोर के लिए NHAI जमीन की चिन्हित खुद करेगा, जबकि जेडीए इस कॉरिडोर के दोनों ओर 145-145 मीटर में डवलपमेंट कॉरिडोर का काम करवाता हुआ दिखाई देगा। यही नहीं जमीन चिन्हित का काम भी जेडीए ही करेगा। जयपुर में नॉर्दन RING ROADS के बनाये जाने से काफी फायदा शहर के ट्रेफिक कों होने वाला है।

अभी सिर्फ आगरा रोड की ओर से दिल्ली व दिल्ली रोड से आगरा रोड की ओर आने-जाने वाले ट्रेफिक ट्रांसपोर्ट नगर, जयपुर शहर में घाट की गूणी, कुकस रामगढ़ मोड, होते हुए निकलता है। जिसके चलते दिल्ली बाइपास, जयपुर ट्रांसपोर्ट नगर, ट्रेफिक का दबाव बहुत ज्यादा ही रहा आता है। लेकिन अब RING ROADS बनाये जाने से ये ट्रेफिक अरावली की पहाड़ियों के नजदीक निकलेगा।

Join WhatsApp

Join Now