Rajasthan New Business Hub: राजस्थान वासियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबर, इन इलाक़ों में विकसित होंगे बड़े बिजनेस हब, हज़ारों रोज़गार के अवसर मिलेंगे, जाने यहाँ पूरी खबर

Rajasthan New Business Hub News

Rajasthan New Business Hub: जिस प्रकार से आगे राजस्थान का विकास होने वाला है देखा जाए तो अलग-अलग क्षेत्र में बिजनेस हब विकसित किए जाएंगे जिसके लिए अब धरातल पर काम होना भी शुरू हो गया है..आइए जानते है क्या है नए बिज़नेस हब

Rajasthan के इन 4 इलाक़ों विकसित हो सकते है बिज़नेस हब

राजस्थान में जोधपु के नज़दीक में चार अलग-अलग प्रकार के उद्योगों में निवेश आने की संभावना बहुत अधिक हो गई है राइजिंग राजस्थान के जो निवेश प्रस्ताव हुए थे अब इनको धरातल पर लाने की प्रक्रिया चालू की जा रही है राजस्थान में निवेश के साथ उद्योग विभाग और रीको ने सभी MOU करने वालों की हर सप्ताह अपडेट लेना भी प्रारंभ कर दिया है जिस हिसाब से जोधपुर का विकास प्रगति पर चल रहा है उसी माध्यम से जोधपुर में अलग-अलग देशों से Business Hub विकसित किए जाएंगे।

जोधपुर के पास कौनसे 4 इलाक़ों में विकसित होंगे बिज़नेस हब? जाने

1. सोलर हब के तौर पर विकसित होगी पाली रोड :

Rajasthan में जोधपुर के सबसे करीब और नजदीकी जिले जाने वाली पाली रोड जहां सबसे बड़ा निवेश आने की संभावना है यहां जोधपुर पाली औद्योगिक क्षेत्र के नाम से एक प्रोजेक्ट बनाया जाएगा जिसमें सोलर उपकरण बनाने के उद्योग के साथ ही कई विभिन्न प्रकार के बिज़नेस भी लगा सकते हैं जिसके साथ होटल बिज़नेस भी विकसित होने की संभावना है।

2. पेट्रो केमिकल जॉन और प्लास्टिक इंडस्ट्री के तौर पर विकसित होगी बालोतरा रोड :

जोधपुर के नजदीक बालोतरा रोड पर रिफाइनरी के प्रभाव से इस इलाके में पेट्रो केमिकल जॉन और प्लास्टिक इंडस्ट्री विकसित हो सकती है बालोतरा में निवेश के लिए कई प्रस्ताव भी आ चुके हैं 500 करोड़ का पेट्रो जोन विकसित बालोतरा में हो सकता है।

3. जैसलमेर रोड करू के हैंडीक्राफ्ट आपके तौर पर विकसित हो सकता है :

जैसलमेर रोड केरू के नजदीक जेडीए और रीको दोनों से मिलकर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की संभावना है केरू हैंडीक्राफ्ट के लिए साथ ही अन्य औद्योगिक हब के लिए विकसित हो सकता है Rajasthan का संस्कृतिक शहर और स्टील बर्तन के लिए यहां एक बड़ा बिज़नेस हब बनाया जा सकता है।

4. नागौर रोड एग़्रो हब के तौर पर हो सकती है विकसित :

नागौर रोड पर मंडोर औद्योगिक क्षेत्र या फिर आगे मथानिया, ओसिया, तिवरी तक बड़ा और विकसित एग्रो हब हो सकता है इस Business Hub में जीरा, मसाला, मगज के साथ और कई अन्य मसाले बिज़नेस भी विकसित किए जा सकते हैं कई कोल्ड स्टोरेज यूनिट भी यहां पहले से उपलब्ध है और नई यूनिट के आने की अधिक संभावना भी है।

तिवरी में काम हुआ चालू

Rising Rajasthan में जर्मन की कंपनी अल्बेट्रॉस प्रोजेक्ट के 42 करोड रुपए निवेश प्रोजेक्ट को धरातल पर लाना शुरू कर दिया है जिससे अन्य बिज़नेस भी विकसित हो सकते हैं इसी प्रकार से उम्मेद नगर के पास गिरमिट सरिया में पैकेजिंग यूनिट में भी 40 करोड़ के निवेश को धरातल पर लाया जाएगा जिससे इस इलाक़े में विकास एक नई चरम सीमा पर पहुंच जाएगा और जोधपुर में एक विकसित औद्योगिक हब बन पाएगा।

Rajasthan सरकार ने फोलोअप करना शुरू किया

राजस्थान सरकार ने राइजिंग राजस्थान में जो MOU साइन हुए थे उनको फॉलोअप करना भी शुरू कर दिया है जिससे फॉलोअप सिस्टम भी हर सप्ताह अब प्रस्ताव पर प्रगति देख पाएगा रीको के क्षेत्रीय अधिकारी कुलदीप दाधीच ने बताया है कि राजस्थान में निवेश के साथ इंटरनल प्रक्रिया से लगातार फॉलोअप दिया जा रहा है।

जोधपुर में 17000 करोड़ का हो सकता है निवेश

राइजिंग राजस्थान के तौर पर 17000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव राजस्थान में आए थे इन सभी (MOU) प्रस्तावों को अगले 4 साल में Rajasthan के धरातल पर लाकर विकसित करना है जिससे 300 यूनिट बच्चा और 40000 के रोजगार पैदा होने की संभावना है

Join WhatsApp

Join Now