Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर में एक लड़की के अपहरण की वारदात से बीकानेर पुलिस कई घंटे तक लड़की की तलाश में लगी रही अपहरण के कई घंटे बाद लड़की के शादी के फोटो और वीडियो वायरल होने लगे फिर सामने आई सच्चाई Bikaner पुलिस और लड़की के घर वाले भी रह गए हैरान घर से निकली लड़की अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी इसके बाद दोनों प्रेमियों ने जोधपुर जाकर आर्य समाज में शादी कर ली..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…पढ़े पूरा.
Bikaner News: प्रेमियों ने बनाई ऐसी कहानी माँ और पुलिस हो गए भौचका
बीकानेर जिले में दो प्रेमियों ने ऐसी प्रेम कहानी रची की पुलिस से लेकर घर वाले तक हो गए हैरान इधर लड़की की मां पुलिस को सूचना देकर बताती है की लड़की का अपहरण कर लिया गया है जिस पर Bikaner पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़की की तलाश में लग गई पुलिस उसकी खोज में भाग दौड़कर करती रह गई वहीं कुछ घंटे बाद लड़की के शादी के फोटो और वीडियो वायरल होने लगे कथित तौर पर अपहरण की कहानी और लव मैरिज की इस कहानी ने पूरे सोशल मीडिया पर सनसनी सी फैला दी है इसकी वजह भी लड़की है क्योंकि वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय तौर पर रहती है।
Bikaner News: देर श्याम अपहरण की सूचना से मचा हड़कम्प
बीकानेर ग्रामीण ASP कैलाश सांधू के मुताबिक मंगलवार की देर श्याम बीकानेर की लोकप्रिय कॉमेडियन और अभिनेत्री जाह्नवी मोदी के अपहरण की सूचना मिली जिसके बाद जाह्नवी की मां पुष्पा देवी ने पुलिस को बताया कि बाजार से लौटते वक्त दो लड़कों ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है अपहरण कि पूरी वारदात मोहमास बास में घटित हुई है बताई गई सूचना के आधार पर Bikaner पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई और घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाले इसके बाद पता चला कि लड़की खुद अपने प्रेमी तरुण सिकलीगर के साथ मर्जी से गई है।
Bikaner News: क्या कुछ समय में प्रेमी पुलिस के सामने होंगे पेश?
लड़की के परिवार वालों को किसी बात का कोई शक नहीं था इसलिए बीकानेर पुलिस भी पूरे तेजी के साथ लड़की और उसके प्रेमी को ढूंढने में लगी रही लड़की से संपर्क करने के लिए उसके मोबाइल भी स्विच ऑफ थे इसलिए पुलिस उनको ट्रेस ना कर सकी परंतु पुलिस ने अन्य तकनीकी संसाधनों के तौर पर लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश जारी रखी जिसके बाद Bikaner पुलिस उनकी तलाश में जुटी रही इसी बीच लड़की जाह्नवी और उसके प्रेमी तरुण की शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लग गए जिस पर उनके परिचित और नजदीक के लोगों से पूछताछ करने पर दोनों के शादी की पुष्टि हो गई तभी दोनों ने जोधपुर में आर्य समाज में जाकर शादी कर ली है दोनों प्रेमियों ने जल्दी पुलिस के सामने पेश होने की बात कही है।
Bikaner News: लड़का और लड़की एक साल पहले से प्रेम प्रसंग में थे
Bikaner ग्रामीण ASP कैलाश सांधु ने बताया कि जाह्नवी और तरुण के बीच बीते 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है परंतु दोनों अलग-अलग जाति के होने के कारण उनके परिजन इस शादी के लिए मंजूर नहीं थे इसी कारण दोनों के घरों में कुछ दिन पहले काफी गर्मी का माहौल था दोनों ही परिवारों ने अपने-अपने लड़का लड़की को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन बात ना बन पाई और इस पर जाह्नवी के परिजन उसको उसके ननिहाल श्रीडूंगरगढ़ ले गए लड़का और लड़की दोनों ही बालिग है।
हालांकि मामला अपहरण का दर्ज करवाया गया है इसलिए जब तक लड़की के बयान नहीं आ जाते तब तक मामला चालू रहेगा फिर उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी दोनों प्रेमियों की जो फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं उनमें वह वरमाला पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं वही जाह्नवी की मांग में सिंदूर भी नजर आ रहा है इसके साथ ही दोनों को शादी का प्रमाण पत्र भी मिल गया है।











