Dangerous Potato: आलू खाने वाले सभी लोग हो जाए सावधान!, अब आलू का सेवन भी नहीं रहा ख़तरे से ख़ाली, हाल ही की कई रिसर्च में हुए हैरान करने वाले खुलासे जिसमें पाया गया की आलू के ग़लत सेवन और घर के बाहर खाने वाले आलू से ज़हर जितना ख़तरा है जिसमें तले आलू से लेकर हाँटल, ढेले और बाहरी ढाबे शामिल है क्योंकि ये सभी ग़लत और सस्ती क़ीमत वाले सड़े-गले Dangerous Potato काम में लेते है..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…पूरा पढ़े.
Dangerous Potato: आलूप्रेमी सावधान! आलू-सेवन खतरे से खाली नहीं
चरक संहिता में आलू को कंदों में सबसे अधिक अहितकर बताया गया है।और आज के आधुनिक शोधकर्ता भी आलू की कई हानियाँ बता रहे हैं। हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार ‘तले हुए आलू खाने से चिंता व अवसाद (depression) के साथ मोटापा, हृदयरोग, मधुमेह (dia- betes) व तंत्रिका तंत्र (nervous system) संबंधी रोगों का खतरा बढ़ता है ।’
U.K की फूड स्टैंडर्ड्स एजेंसी (FSA) ने भी चेताया है कि अधिक पकाये हुए Dangerous Potato के सेवन से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है । अमेरिकी मीडिया का कहना है कि ‘जो लोग हफ्ते में दो या दो से अधिक बार तले हुए आलू खाते हैं उनकी अकाल मृत्यु का खतरा न खानेवालों की अपेक्षा दुगना हो जाता है ।’
कैसे बनाया जा रहा है तेजाबी आलू ? (Dangerous Potato)
उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि कई राज्यों से पुराने आलू को नया बनाने की आ रहीं खबरों ने सबको चौंका दिया है । मुनाफाखोर जमीन में गड्ढा बनाकर उसमें पानी भर देते हैं और तेजाब, मिट्टी व गेरुआ रंग मिला देते हैं फिर कोल्ड स्टोर से निकाले पुराने Dangerous Potato इस मिश्रण में रखते हैं। तेजाब के प्रभाव से पुराने आलू की ऊपरी परत झुलस जाती है और गेरुआ रंग व मिट्टी उन पर चिपक जाती है ।
एक तो आलू प्राकृतिक रूप से ही हानिकारक है, ऊपर से इस प्रकार की मिलावट लोगों के स्वास्थ्य की कब्र खोदने का काम कर रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सावधान करते हुए कहा है कि ‘तेजाबी आलू न सिर्फ लीवर को बल्कि शरीर के सभी तंत्रों को नुकसान पहुँचाते हैं ।’
Dangerous Potato: सड़े आलुओं का हो रहा है अच्छे और प्रसिद्ध व्यंजनो में इस्तेमाल
आलू से बने व्यंजन, जिन्हें लोग बड़े चाव से खाते हैं, उनकी असलियत बड़ी भयानक देखने को मिल रही है । आलुओं थोक विक्रेताओं के यहाँ से 285 किलो से अधिक सड़े Dangerous Potato बरामद किये गये, जिन्हें विशेषरूप से शहर के पानीपूरी विक्रेताओं को कम दाम में बेचा जा रहा था । इसके अलावा देश के विभिन्न भागों से चाट पकौड़े के विक्रेताओं, होटलों आदि द्वारा सड़े आलू खरीदने की घटनाएँ भी आये दिन सामने आती रहती हैं । ऐसे में जरा सोचिये कि बर्गर, चिप्स, आलू टिक्की आदि आलू से बने जिन पदार्थों को इन सबसे अनजान लोग बड़े चाव से खाते हैं वे स्वास्थ्य की दृष्टि से कितने घातक!
सूचना: आज के समय में कभी- भी बाहर खाना खाते समय ज़रूर ध्यान देवे की कोई ग़लत या हानिकारक सामग्री का उपयोग तो नहीं कर रहा है इसमें कुछ भी हो सकता है जैसे की सड़ी-गली, बासी और ख़राब हो चुकी सामग्री सावधान रहे सतर्क रहे और हो सके जितना बाहर का खाना न खाए!













