Udaipur News: मुस्लिम महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद दानिश अली ने बताया कि सक्रिय कार्यकर्ताओ की मीटिंगवलीचा स्थित एक रिसोर्ट मे संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष हाज़ी मोहम्मद बक्ष की अध्यक्षता मे समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
महासंघ की बैठक में युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने पर हुई चर्चा
जिसमे आगामी 2 फ़रवरी को महासंघ के फाउंडेशन डे पर चर्चा कर निर्णय लिया गया । यह फाउंडेशन युवाओं मे बढ़ती नशे की लत को छुड़वाने की कोशिश कर जागरूक किया जाये, गुटखा सिगरेट व अन्य नशा करने से होने वाले शारीरक पारिवारिक सामाजिक नुकसान से बचाया जा सके,
प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद हनीफ खान ने अन्य सामाजिक अज्ञानता से बचने के लिए भी आह्वान किया और निर्णय लिया गया की शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार आपसी विवाद सुलझाने आदि की समितियों का गठन कर जिम्मेदारी सोपी जायेगी।संभाग अध्यक्ष तौकिर रज़ा ने नशा मुक्त समाज बनाने के लिए सभी मस्जिद के ईमाम साहब व कमेटीयो से गुजारिश करने की बात कही युवाओं को जागरूक किया जाये।
कुछ नये मेंबर्स को महासंघ से जोड़ा गया उनका माला पहना कर इस्तक़बाल किया। एव समाज मे शादी पर फिजूलखर्ची को रोकने,इन्तकाल होने पर खानो पर कम खर्च, एव समस्त अनावश्यक खर्चो पर मुस्लिम महासंघ अपने सदस्यों के परिवार से ही नियमो को लागू कर अमल में लाई जाएगी।
मुस्लिम महासंघ साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ाने उदयपुर मे क़ानून व्यवस्था बनाये रखने मे प्रशासन का सहयोग करता आया है आगे भी देश हित व प्रदेश हित मे कार्य करता रहेगा
यह भी पढ़े- Gas Cylinder Price 2025 : राशन कार्ड धारकों की हो गई मौज इतने रुपए में मिल जाएगा गैस सिलेंडर।
महासंघ परिवार के मेंबर्स के फैमली से हुए इंतकाल पर अकीदत पेश, मगफिरत की दुआ गई
महासंघ परिवार के मेंबर्स के फैमली से हुए इंतकाल पर महासंघ की जानिब से मृतको को खिराजे अकीदत पेश कर उनकी मगफिरत की दुआ की गयी।
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी शफी इंजी, हाजी शफी मैके, राष्ट्रीय सचिव इरफान मुल्तानी,प्रदेश उपाध्यक्ष हुमायूं अख्तर, नासीर खान,प्रदेश सचिव मुहम्मद मुश्ताक खान,जिलाध्यक्ष शादाब खान, माजीद खान,मोहसिन खान,रेहान आलम,मुजीबुद्दीन खान. अब्दुल मजीद अहमद साहब नज़र मुहम्मद अयूब भाई मूर्तज़ा साबरी सय्यद इरशाद अली ,एडवोकेट इक़बाल, एडवोकेट कमर रजा, डॉ फरहान ,असलम खान आदि पदाधिकारी एव कार्यकर्ता मौजूद रहे।











