Kota Missing Medical Girl: आज के समय में बच्चों पर कंपटीशन और पढ़ाई के तनाव के चलते बहुत अत्यधिक दबाव की स्थिति बन जाती है जिसके चलते बच्चे कई बार जिंदगी के बड़े और खतरनाक कदम उठा लेते हैं तो कई बच्चे तनाव और दबाव के चलते जिंदगी में सुकून और शांति की खोज में एक जगह से दूसरी जगह की ओर भागने लगते हैं ऐसा ही कुछ मामला राजस्थान के Kota में एक लड़की के साथ घटित हुआ जहां कोटा से लापता हुई
एक कोचिंग करती छात्रा 6 दिन के लंबे समय बाद दिल्ली से बरामद की गई कोटा शहर की पुलिस ने मानव तस्करी विरोधी यूनिट की सहायता से इस लड़की को बरामद कर लिया छात्रों को अभी शहर कोटा लाकर उससे पूछताछ करने के बाद परिजनों को दिया जाएगा प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया कि लड़की की मानसिक स्थिति बड़ी ही खराब चल रही थी तनाव और दबाव के चलते जिस कारण वह बिन बताएं अपने हॉस्टल से भाग निकली थी..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…अधिक पढ़े.
Kota Missing Medical Girl: मेडिकल छात्रा तनाव में भाग निकली दिल्ली
राजस्थान के एजुकेशन हब शहर कोटा में बिहार से आकर पढ़ने वाली एक छात्र मेडिकल परीक्षा की काफी समय से तैयारी कर रही थी यह लड़की बिहार के भागलपुर के शहर की रहने वाली थी जो की Kota के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में राजीव नगर स्थित एक हॉस्टल में रह रही थी लगभग आज से 6 दिन पहले लड़की अपने हॉस्टल के कमरे से भाग निकली थी जहां वह जाते वक्त एक पत्र लिखकर छोड़कर निकली थी।
Kota Missing Medical Girl: लड़की के रूम से मिले लेटर में क्या लिखा था?
इस लेटर में उसने अपनी स्वयं की इच्छा से वहां से भाग निकलने की बात लिख रखी थी इसके बाद जैसे ही लड़की के भाग निकलने की सूचना उसके परिजनों को मिली तो पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।इस बिहार की भागी हुई छात्र को ढूंढने के लिए कोटा पुलिस ने चार टीम में गठित कर Kota Police की चारों टीमों ने कोटा और उसके आसपास के इलाकों में गहनता से जांच की लेकिन लड़की का कोई अता-पता या खबर सामने नहीं मिली।इसके बाद Rajasthan Police की दो टीमों को बिहार और दिल्ली भेजा गया बची हुई दो टीमों को कोटा शहर और उसके नजदीकी इलाकों में लड़की की तलाश में लगा दिया गया
दिल्ली की ओर पहुंची टीम ने छात्रा को ट्रैक करने की कोशिश की तो काफी मशक्कत के बाद शनिवार को उसे बरामद किया गया लड़की के मिल जाने की सूचना मिलते ही उसके परिजनों और कोटा पुलिस ने एक राहत भारी सांस आई है।
तनाव में आई तो सुकून की तलाश में निकली, इन दिनो 2 छात्रों ने किया सुसाइड एक ने लेटर में लिखा तनाव
कोटा पुलिस के मुताबिक छात्रा से अधिक पूछताछ अभी नहीं की जा सकती है क्योंकि इस बिहार की छात्रा की मानसिक स्थिति तनावपूर्ण व दबाव के चलते काफी अस्थाई हो गई है जिससे यह छात्र परेशान हो गई थी। कोटा पुलिस ने बताया कि अभी उससे ज्यादा पूछताछ करना संभव नहीं हो पाया है परंतु उसे कोटा लेकर आने के बाद पूछताछ की जाएगी।
इन दिनो ही राजस्थान Kota में दो कोचिंग करते छात्रों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी उन्हें में से एक लड़के का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था जिसमें लिखा था कि उस छात्र ने पढ़ाई के चलते उसके जीवन में काफी तनाव हो गया है जिसके चलते वह सुसाइड करने जा रहा है।











