Rajasthan District Matter: भजनलाल सरकार के 9 जिलों और 3 संभाग को खत्म करने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। उपनेता प्रतिपक्ष और गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीणा व अन्य की ओर से सरकार के फैसले के खिलाफ जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका पर मुख्य न्यायाधीश MM श्रीवास्तव की खंडपीठ 10 जनवरी को सुनवाई करेगी..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…अधिक पढ़े.
Rajasthan District Matter: नए ज़िले SP ऑफ़िस खुल चुके, अब निरस्त निरस्त
याचिकाकर्ता रामकेश मीणा के वकील सारांश सैनी ने बताया- याचिका में कहा गया है कि सरकार का यह फैसला पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। गंगापुरसिटी को जिला बने डेढ़ साल से ज़्यादा हो गया है। यहां जिला कलेक्टर और SP ऑफिस खुल गए हैं। सभी तरह का इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप हो गया है। लेकिन, सरकार बदलने के साथ ही राजनीति से प्रेरित होकर जिले को खत्म करने का फैसला लिया गया है, जो जनहित में बिलकुल नहीं है।
Rajasthan District Matter: नई सरकार ने दिसंबर में हटाए 9 ज़िले और 3 संभाग
दिसंबर को कैबिनेट की बैठक में भजनलाल सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार में बने नए जिलों में से 9 जिलों और 3 संभागों को हटाने का फैसला लिया था। अशोक गहलोत ने मार्च 2023 में इन जिलों और संभागों को बनाने की घोषणा की थी।
नए जिलों का निगरानी करने के लिए भजनलाल सरकार के 5 मंत्रियों की कमेटी बनाई थी।
Rajasthan District Matter: कानून मंत्री- इनकी उपयोगिता नहीं, निगरानी में कमेटी
कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा था कि चुनाव से पहले नए जिले और संभाग बनाए गए थे। इनकी उपयोगिता नहीं थी। वित्तीय संसाधन और जनसंख्या के पहलुओं को अनदेखा किया गया। अनेक जिले ऐसे थे, जिनमें 6-7 तहसीलें नहीं थीं।
दरअसल, जिलों की निगरानी करने के लिए मंत्रियों की कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी ने भी ललित पंवार कमेटी की सिफारिश को आधार बनाकर मापदंडों पर खरा नहीं उतरने पर जिले कैंसिल करने सिफारिश की थी। इसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। जनगणना को देखते हुए 31 दिसंबर से पहले यह फैसला करना जरूरी था।
Rajasthan District Matter: गहलोत सरकार ने बनाए 17 ज़िले और 3 संभाग
गहलोत सरकार ने 17 नए जिले और 3 संभाग बनाए थे, इनमें राजस्थान के दो बड़े शहरों के 2-2 टुकड़े किए थे।
गहलोत सरकार द्वारा बनाए गए नये 17 ज़िलो में अनूपगढ़, गंगापुर सिटी, कोटपूतली, बालोतरा, जयपुर ग्रामीण, खैरथल, ब्यावर, नीमकाथाना, डीग, जोधपुर ग्रामीण, फलोदी, डीडवाना, सलूंबर, दूदू, केकड़ी, सांचौर और शाहपुरा शामिल थे।
गहलोत काल में 3 नए संभाग बांसवाड़ा, पाली और सीकर को बनाया था।











