Rajasthan News: राजस्थान में भी अब दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम की तरह ही एक नए औद्योगिक हब विकसित करने की योजना बनाई जा रही है इस योजना के अंतर्गत एक औद्योगिक हब का निर्माण लगभग 4000 बीघा जमीन पर किया जाएगा इस औद्योगिक हब का निर्माण होने के पश्चात राजस्थान में रोजगार की कोई कमी नहीं होगी इसके साथ ही राज्य में युवाओं और बेरोजगारों के लिए रोजगार के नए दरवाजे खुलेंगे..आइए जानते है क्या है पूरी खबर…अधिक पढ़े.
Rajasthan News: राजस्थान के इस ज़िले में होगा औद्योगिक हब
राजस्थान में दिल्ली मुंबई और बांदीकुई जयपुर एक्सप्रेसवे के पास ही एक बड़ा औद्योगिक हब विकसित करने की योजना बनाई जा रही है जिसे अब ढांचे के स्वरूप तैयार करने की निर्माण प्रक्रिया चालू कर दी गई है आपको बताते चले कि राजस्थान सरकार लगभग 4000 बीघा जमीन पर इस औद्योगिक हब को विकसित करेगी इस योजना को लेकर राजस्थान सरकार ने सर्वे के बाद जमीन चिन्हित करने की तैयारी भी चालू कर दी है राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत राजस्थान के अलावा दिल्ली और हरियाणा के उद्योगपतियो भी औद्योगिक हब में व्यापार के लिए रुचि दिखाने की उम्मीद है।
Rajasthan News: ब्लॉक के माध्यम से ज़ोन में होगा औद्योगिक हब
मीडिया वेबसाइट के अनुसार औद्योगिक कॉरिडोर का केंद्र बिंदु बांदीकुई के कोलवा के नजदीक हो सकता है इसके साथ ही 20 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा पर एक स्थान पर इतनी जमीन उपलब्ध न होने के वजह से अलग-अलग ब्लॉक में भूमि खरीद कर निर्माण पूरा किया जाएगा साथ ही ब्लॉक में विवरण विभाजित करके उद्योग विकसित किए जाएंगे इसके साथ ही वर्गीकरण के हिसाब से कई जॉन भी बनाए जाएंगे।
Rajasthan News: 1 साल में ज़मीन चिन्हित, गुड़गाँव जैसे विकसित
आशा है कि 1 साल के अंतर्गत जमीन चिन्हित कर औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण चालू कर दिया जाएगा इस राजस्थान औद्योगिक हब के लिए सड़क कनेक्टिविटी समेत सभी सुविधाओं के लिए कुछ जमीन अलॉट की जा सकती है इस औद्योगिक हब के निर्माण में गुड़गांव और नीमराना की तर्ज पर करने का विचार किया जा रहा है।
Rajasthan News: हब से राजस्थान में खुलेंगे रोज़गार के नए अवसर
राजस्थान के जिले में करीब 4000 बीघा भूमि पर बनने जा रहे इस औद्योगिक हब से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। बांदीकुई तहसील क्षेत्र की 1300 बीघा, दौसा की करीब 1800 बीघा और बसवा तहसील क्षेत्र की लगभग 900 बीघा ज़मीन पर इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किया जाएगा वर्तमान में यहां बड़े और उच्च उद्योग स्थापित नहीं होने से क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों के लिए काम करना मुश्किल और बाहर पलायन करना पड़ता है जिससे अब स्थानीय स्तर पर काम होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ ही राजस्थान के लोगों को बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर खुले मिलेंगे वहीं क्षेत्र का विकास भी बड़े पैमाने पर साथ ही साथ होता रहेगा।
Rajasthan News: सीधी रहेगी कनेक्टिविटी, ना होगी बंदिशो
जिस क्षेत्र में औद्योगिक हब विकसित करने की योजना बनाई जा रही है वहीं से राज्य की राजधानी जयपुर और देश की राजधानी दिल्ली के साथ ही भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई से सीधी होगी कनेक्टिविटी, अच्छी कनेक्टिविटी होने की वजह से कच्चे माल और उत्पादित सामान में आवागमन करना बेहद आसान होगा दिल्ली से यहां मात्र करीब दो से ढाई घंटे में एक्सप्रेसवे के जरिए माल पहुंचाया जा सकेगा राजस्थान के अन्य अन्य जिलो के अलावा देश के हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र आदि राज्यों में पहुंचने के लिए भी हाईवे उपलब्ध है भिवाड़ी से दिल्ली पहुंचने में लगभग 3 घंटे का समय लगता है जबकि राजस्थान से दिल्ली पहुंचने में उससे कम समय लगता है और साथ ही दिल्ली-NCR में लागू की गई बंदीसे भी यहां पर लागू नहीं होगी।
Rajasthan News: CM भजनलाल शर्मा और उद्योग मंत्री ने की घोषणा
बीते दिनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ दौसा जिले में औद्योगिक हब बनाने की घोषणा की हैं बांदीकुई विधायक भागचंद टाँकड़ा ने बताया कि एक्सप्रेसवे से औद्योगिक विकास की संभावना और अधिक है राजस्थान सरकार ने इस दिशा में कार्य चालू कर दिया है जल्दी इस औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर दिया जाएगा।











