New China Virus: कोरोना वायरस की तरह ही एक बार फिर से चीन में एक नया वायरस फैल रहा है जिसमें वायरल बुखार-जुकाम के लक्षणों वाले इस वायरस से संक्रमित होने पर सांस में तकलीफ और घबराहट होने लगती है। मिली जानकारी के अनुसार इसका नाम ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस है। HMPV के फैलने से भारत सरकार ने पहले ही अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) ने श्वसन और मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामलों पर नजर रखना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक़, केंद्र सरकार ने स्थिति पर गंभीरता से निगरानी रखने की योजना बनाई है और इसे लेकर आवश्यक जानकारी की भी जाँच होगी..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…अधिक पढ़े।
New China Virus: विशेषज्ञों ने दी सावधान रहने की सलाह
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS)के अधिकारी डॉ. अतुल गोयल ने बताया कि HMPV के फैलने को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि हमें श्वसन(साँस) संबंधी संक्रमणों में सावधानी से रहने की सलाह दी है। डॉ. अर्जुन डैंग, डैंग्स लैब के CEO ने बताया कि China में इस वायरस के फैलने के बाद इसे रोकने और निगरानी बढ़ाने की जरूरत है, खासकर अधिक घनत्व वाली आबादी में। जहाँ इसे फैलने में आसानी होती है।
New China Virus: HMPV वायरस के लक्षण और समस्याएं
डॉ. अर्जुन ने कहा कि HMPV के लक्षण दूसरे श्वसन वायरस जैसे बुखार, खांसी, नाक बंद होना, सांस में तकलीफ और घबराहट आदि होते हैं। गंभीर मामलों में ख़ासकर बच्चों और बुजुर्गों में ब्रोंकियोलाइटिस या निमोनिया हो सकता है।
New China Viru: इस नए वायरस का अभी तक नहीं कोई इलाज
अभी तक HMPV के लिए कोई विशिष्ट एंटीवायरल इलाज नहीं है और रोकथाम ही इसका सबसे बेहतरीन और अच्छा इलाज है। New China Virus के प्रसार को रोकने के लिए, लोग हाथ धोने, खांसते समय मुंह ढकने और संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखने की आदतों को अपनाकर जोखिम को अत्यधिक कम कर सकते हैं।












