Delhi To Kashmir Luxury Train: कश्मीर में रेल क्रांति में जुड़ी एक नई साथी, नई दिल्ली से सीधे श्रीनगर पहुंचेगी ट्रेन, PM नरेंद्र मोदी करने जा रहे है पहला सफ़र, आत्मनिभर भारत का कश्मीर…पढ़े पूरी खबर

Delhi To Kashmir Luxury Train

Delhi To Kashmir Luxury Train: कश्मीर घाटी को शेष भारत से हर मौसम में जोड़े रखने के लिए सरकार लंबे समय से कनेक्टिविटी पर काम कर रही है। इस दिशा में नए साल पर देश को बड़ा तोहफा मिलने वाला है..आइए जानते है क्या है पूरी खबर… अधिक पढ़े.

Delhi To Kashmir Luxury Train: श्रीनगर जाने वाली पहली वन्दे भारत में PM यात्री

इसे भारतीय रेलवे के लिए भी एक मील का पत्थर माना जा रहा है। दरअसल दिल्ली से श्रीनगर को सीधे कनेक्ट करने वाली रेल लाइन जनवरी में शुरू होने वाली है। इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी लग्जरी ट्रेन भी चलाने की तैयारी है। जानकारी मिली है कि खुद PM नरेंद्र मोदी दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर करेंगे। उद्घाटन वाले दिन पीएम नरेंद्र मोदी ट्रेन में यात्रा करेंगे। इस संबंध में फिलहाल ट्रायल चल रहा है। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने इस बारे में जानकारी दी है।

Jaisalmer Viral VIdeo: राजस्थान के रेगिस्तान में स्थित जैसलमेर जिले में हुई एक घटना ने सबको हैरान कर दिया है, जैसलमेर के रेतीले धोरों में एक खेत में ट्यूबवैल खोदते वक्त धरती फाड़कर बाहर आया पानी का सैलाब!.. देखे वीडियो…पढ़े पूरी खबर

Delhi To Kashmir Luxury Train: 17 किमी लम्बा होगा सेक्शन, टेस्टिंग अभी जारी

मिली जानकारी के मुताबिक़, ‘कटरा रियासी के बीच 17 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर काम चल रहा है। इंजन, रोड़ी से लदी मालगाड़ी को टेस्टिंग के तहत इस रूट पर दौड़ाया जा रहा है। अंजी नदी पर भी इसे चलाकर देखा जा रहा है।’ उन्होंने कहा कि आखिरी परीक्षण उत्तरी सर्किल के सेफ्टी कमिश्नर की ओर से 15 जनवरी के पहले किसी भी समय किया जाएगा। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी खुद दिल्ली से श्रीनगर आने वाली वंदे भारत में सफर कर सकते हैं। उपाध्याय ने कहा कि कटरा से रियासी के बीच 17 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर काम पूरा हो चुका है। यह प्रक्रिया तेजी से जारी थी, जिसे निपटा लिया गया है। इसके अलावा यहां सबसे कठिन था टी-33 टनल का निर्माण। इसे भी अब पूरा कर लिया गया है।

30 December Breaking News: बांग्लादेश की जेल में बंद संन्यासी चिन्मय प्रभु की तबीयत ख़राब, चीन ने बनाई दुनिया की सबसे तेज ट्रैन, पंजाब बंद से 200 सड़के जाम 160 ट्रेनें रद्द, जयपुर में हो सकता है महापडाव…पढ़े पूरी खबरें

Delhi To Kashmir Luxury Train: आज़ादी के बाद पहली बार जुड़ा रहेगा कश्मीर 

भारतीय रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि यदि सेफ्टी ऑडिट में कोई कमी पाई जाती है तो फिर उसे भी दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के बाद ऐसा पहला मौका होगा, जब किसी प्रोजेक्ट के माध्यम से कश्मीर हर मौसम में शेष भारत से जुड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि 17 किलोमीटर के रियासी कटरा खंड के चलते ऐसा होगा। भले ही यह काम जटिल था, लेकिन भारतीय रेलवे ने इसे साबित कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों के लिए भी यह गेमचेंजर होगा। दिल्ली से सीधे कश्मीर तक ट्रेन का पहुंचना बड़ी बात है। यह किसी सपने के सच होने जैसा होगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर तक ट्रेन का पहुंचना इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से बड़ा कदम है। इसके अलावा इससे सप्लाई चेन भी मजबूत होगी और लोगों को महंगाई से भी राहत मिलेगी।

Jaisalmer Viral VIdeo: राजस्थान के रेगिस्तान में स्थित जैसलमेर जिले में हुई एक घटना ने सबको हैरान कर दिया है, जैसलमेर के रेतीले धोरों में एक खेत में ट्यूबवैल खोदते वक्त धरती फाड़कर बाहर आया पानी का सैलाब!.. देखे वीडियो…पढ़े पूरी खबर

Delhi To Kashmir Luxury Train: देश की लम्बी सुरंग और 927 पुल से तैयार

रेल अधिकारी ने कहा कि बड़ी संख्या में पर्यटक भी आ सकेंगे। रेलवे का किराया एयर टिकट के मुकाबले काफी कम है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। बता दें कि 118 किलोमीटर लंबे काजीगुंड बारामूला सेक्शन को 2009 में शुरू किया गया था। इसके बाद बनिहाल काजीगुंड सेक्शन जून 2013 में शुरू हुआ था। फिर उधमपुर से कटरा के बीच का 25 किलोमीटर का सफर जुलाई 2014 में शुरू हुआ। वहीं इसी साल के फरवरी में बनिहाल से सांगलदन रेलवे स्टेशनों के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन का ट्रायल हुआ था। बता दें कि उधमपुर, श्रीनगर और बारामूला के बीच रेल लाइन पर 2005-06 में काम शुरू हुआ था। इस प्रोजेक्ट के रास्ते में कुल 38 सुरंगें हैं, जिनमें से टी-49 तो 12.75 किलोमीटर लंबी है। यह देश के रेल नेटवर्क की सबसे लंबी सुरंग है। वहीं इस पूरे प्रोजेक्ट में कुल 927 पुल बने हैं।

Viral Indian Man Video: बिजली के तार पर कपड़े सुखाते व्यक्ति का वीडियो हुआ वायरल, जब एक व्यक्ति ने पूछा सवाल तो बोला-करंट तो आता ही नहीं है, सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर.. देखे वीडियो!…पढ़े पूरी खबर

Join WhatsApp

Join Now