Bhankrota Accident: राजस्थान के जयपुर में हुए भीषण अग्निकांड के ब्लैक स्पॉट को लेकर राजस्थान सरकार सख्त, बुलाई परिवहन और NHAI की बैठक, हो सकती है बड़ी कारवाई…पढ़े पूरी खबर

Bhankrota Accident Case Update News
Bhankrota Accident: जयपुर; भांकरोटा अग्निकांड में ब्लैक स्पॉट को लेकर भजनलाल सरकार सख्त, बुलाई परिवहन और NHAI की बैठक, भजनलाल सरकार कर सकती है बड़ी कारवाई सख़्त जाँच के साथ विभिन्न मुद्दों पर होगी बैठक सभी क्षेत्रों को लेकर बैठक में अहम..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…अधिक पढ़े.

Bhankrota Accident: जयपुर में हुए LPG हादसे पर बैठक

राजस्थान में पिछले दिनों राजधानी की अजमेर रोड पर हुए Bhankrota LPG गैस अग्निकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया. घटना में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस घटना के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग भी उठ रही है. इस बीच ब्लैक स्पॉट को लेकर हुई इस घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए भजनलाल सरकार सख्त हो गई है. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार CM भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास पर दोपहर 12 बजे सड़क सुरक्षा, सड़क दुर्घटना और ब्लैक स्पॉट को ठीक करने के संबंध में परिवहन विभाग और NHAI के अधिकारियों की बैठक बुलाई है।

Bhankrota Accident: सीएम भजनलाल के आज प्रस्तावित कार्यक्रम कौनसे है?

सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दोपहर 12:00 से 1:30 तक मुख्यमंत्री आवास पर सड़क सुरक्षा, सड़क दुर्घटना और ब्लैक स्पॉट को ठीक करने के संबंध में बैठक करेंगे. इस बैठक में परिवहन विभाग और NHAI के अधिकारी मौजूद रहेंगे. दोपहर 1:50 से 5:00 बजे तक भारत सरकार के “सहकार से समृद्धि” मिशन के तहत सहकारिता विभाग द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित “राज्य स्तरीय मेगा इवेंट” में शामिल होंगे. इस दौरान केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के संबोधन को सुनेंगे।

Bhankrota Accident: जयपुर में हुए LPG गैस कांड संबंध में बैठके

आपको बताते चले की पिछले सप्ताह जयपुर के भांकरोटा क्षेत्र में दो ट्रकों की टक्कर से LPG गैस टैंकर के विस्फोट हो गया था. इस भीषण अग्निकांड में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज लगातार जारी है. हादसा DPS ब्लैक स्पॉट के पास उस समय हुआ जब एक LPG गैस टैंकर यू-टर्न ले रहा था और पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी. गैस टैंकर से ट्रक की टक्कर होने के बाद अचानक गैस लीक होने से आग लग गई. आग ने देखते ही देखते विक्राल रूप ले लिया और अन्य वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग पर बड़ी मशक्कत के बाद कई दमकलों ने काबू पाया. ब्लैक स्पॉट के कारण हुई इस घटना के बाद से NHAI की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे. मुख्यमंत्री भजनलाल ने घटना के तुरंत बाद ही प्रदेश के नेशनल हाईवे पर ऐसे सभी ब्लैक स्पॉट को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए थे, जिनकी वजह से इस तरह की दुर्घटनाएं घटित हो सकती हैं।

Join WhatsApp

Join Now