Retired Army Man: मुरैना में सनसनी फैली हुई है. यहां एक रिटायर्ड फौजी ने अपने ही घर में भूचाल ला दिया है. रिटार्यड़ फ़ौजी ने सुबह-सुबह 4 बजे परिवार को खत्म करने की कोशिश की. उसने पत्नी की हत्या के बाद गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…अधिक पढ़े.
Retired Army Man: फ़ौजी के सिर पर सुबह-सुबह सवार हुआ खून
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक सेना के रिटायर फ़ौजी ने खूनी खेल खेला. उसने पूरे परिवार की हत्या करने की कोशिश की. उसने पहले पत्नी को गोली मारी. उसके बाद उसने बेटे के सिर पर बंदूक़ तान दी थी. लेकिन, बेटा घर के नीचे भागा. उसके बाद रिटायर फ़ौजी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पड़ोसियों ने बच्चों को संभाला. उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पूरे घर की जांच के बाद पुलिस शवों को जब्त किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह 4 बजे की है. सिविल लाइन थाना इलाके में विक्रम नगर है. यहां 45 साल के रिटायर फौजी देवेंद्र गुर्जर रहते थे. वे स्वभाव से क्रोधी और सनकी थे. इस वजह से उन्होंने नौकरी से VRS ले लिया था. उनके परिवार में पत्नी माधुरी और दो बच्चे थे. बताया जाता है रात को खाने के बाद देवेंद्र पत्नी-बच्चों के साथ एक ही कमरे के सो रहे थे. सुबह 4 बच्चे अचानक गोली चली. गोली की आवाज सुनकर एक बच्चे की नींद खुल गई. वह दौड़कर मां के पास गया. उसने मां को जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं जागी।
Retired Army Man: फ़ौजी पिता को देख डर गया बच्चा
इतनी देर में पिता देवेंद्र ने बच्चे के सिर पर बंदूक़ तान दी. पिता को इस हालत में देखकर बच्चा घबरा गया. उसने पिता के कब्जे से छूटकर नीचे की ओर दौड़ गया. वह सीढ़ियां उतरकर नीचे पहुंचा ही था कि तभी उसे दूसरी गोली चलने की आवाज सुनाई दी. इसके बाद वह दौड़कर अपने पड़ोसियों को बुलाकर लाया. पड़ोसी कमरे के अंदर पहुंचे तो महिला बैड पर खून से लथपथ हालात में थी. उसके पास ही देवेंद्र भी ज़मीन पर मरे पड़े थे।
Retired Army Man: पुलिस तलाश में लगी
पड़ोसियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. खबर लगते ही TI सिविल लाइन और DSP हैडक्वार्टर विजय सिंह भदौरिया मौके पर पहुंच गए. उन्होंने घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने मौके से घटना में इस्तेमाल बंदूक़ भी बरामद कर ली है. पुलिस मामले की जांच में जुटी की आख़िर किस मामले में परिवार का खून करने चले फ़ौजी साहब।












