Mumbai Kurla Bus Accident: मुंबई महाराष्ट्र से एक बड़े बस हादसे की ख़बर मिली है। कुर्ला इलाके में एक बस ने कई लोगों को कुचल दिया है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं 20 के करीब घायल हैं। बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर नशे में धुत था, जिस वजह से वह Bus को लेकर कुर्ला के एक बाजार में घुस गया और भीड़ पर चढ़ा दी है, वहीं कुछ सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि बस का ब्रेक फेल हो जाने से ये हादसा हुआ है..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…अधिक पढ़े.
Mumbai Kurla Bus Accident: बस बाज़ार में घुसी और भीड़ को रौंदा
कुर्ला LBS रोड पर BEST बस ने जब लोगों को उड़ाया तो हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले गई। वहीं शवों को भी ले जाया जा रहा है।
बाजार में तेजी से बस को घुसता देख लोगों में चीख-पुकार मच गई। बस ने कुछ लोगों को कुचल दिया। वहीं कई गाड़ियों को भी टक्कर मार दी, जिस से कई लोग घायल हो गए। BEST बस की टक्कर से एक रिक्शा पूरी तरह से पिचक गया।घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
Mumbai Kurla Bus Accident: हादसे में 20 से अधिक घायल, 3 की मौत
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद बाजार में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को एक तरफ किया और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अभी तक 20 घायलों की बात सामने आ रही है। वहीं तीन लोगों की मौत हो गई। Kurla स्थानीय लोगों के मुताबिक, ड्राइवर नशे में था। पुलिस की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। BEST Bus ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।












