3000 Year Old Ancient Coins: राजस्थान में इन दिनों चल रही पुरातत्व विभाग की कार्रवाई में 3000 साल पुराने सिक्के मिले हैं जिनका रिश्ता सीधा महात्मा बुद्ध के समय से माना जा रहा है इन सिक्कों पर सम्मेलन में एक रिसर्च पेपर पेश किया गया है..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…अधिक पढ़े.
3000 Year Old Ancient Coins: राजस्थान में मिले प्राचीन सिक्के
राजस्थान के उदयपुर शहर में चल रही पुरातत्व विभाग की खुदाई में करीब 3000 साल पुराने सिक्के मिले हैं इन सिक्कों पर 600 से 1000 ईसा पूर्व के 5 चिन्हित सिक्के बताए जा रहे हैं जो सिंधु घाटी सभ्यता के पतन और भगवान बुद्ध के समय के समय के प्रतीक है आहीर कालीबंगा और विराटनगर जैसी प्राचीन सीटों पर खुदाई का कार्य चल रहा है।
3000 Year Old Ancient Coins: अंधेर युग बने थे सिक्के
यह सिक्के सिंधु घाटी सभ्यता के पतन के बाद 1900 ईसा पूर्व से लगभग 600 ईसा पूर्व तक के बीच वाले कल अंधकार भरे युग में बने थे राजस्थान के पुरातत्व विभाग और संग्रहालय विज्ञान विभाग के सेवानिवृत मुद्रा शास्त्री जफर उल्लाह खान ने इन सिक्कों पर 5 दिसंबर 2024 को मेरठ में राष्ट्रीय मुद्रा शास्त्र सम्मेलन में शोध रिपोर्ट पेश कि थी इस सम्मेलन में इन सिक्कों की कहानी और सिक्कों को दिखाकर उसका विस्तृत वर्णन किया गया था।
3000 Year Old Ancient Coins: सीकर और टोंक में मिले चुके है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कालीबंगा (हनुमानगढ़), जानकीपुर (टोंक) और विराट नगर (जयपुर) में पुरातत्व विभाग की खुदाई का काम चल रहा है और यहां मिले सिक्के पेशावर से कन्याकुमारी तक पूरे भारत की खुदाई में हर जगह मिले सिक्कों के जैसे प्रतीत होते हैं इन्होंने अपने समय काल में 2000 से अधिक सिक्कों का अध्ययन किया है और वही राजस्थान में मिले सिक्कों पर सूर्य, पर्वत, शड़चक्र और मेरु के प्रतीक मिले हैं।
तांबे और चांदी से बने सिक्कों का वजन 3.3 ग्राम था सीकर में साल 1998 में 24 सिक्के मिले थे, टोंक में साल 1935 में भी 3300 सिक्के मिले थे, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और पेशावर में भी यह सिक्के मिल चुके हैं चीनी यात्रियों फा-हीएन (399-414 सीई )सुनयान (518 सीई) और हैंन-त्सांग (629 सीई) जैसे यात्रियों ने इन्हें अपने पत्रों में रिकॉर्ड किया था पुरातत्व खुदाई में वह कागज में मिले हैं जो इन सिक्कों के हजारों साल पुराने होने का दावा करते है।
3000 Year Old Ancient Coins: राजस्थान के पास 2.50 लाख सिक्के
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिक्कों पर गहराई से रिसर्च करने वाले विभाग के रिटायर्ड डायरेक्टर एके जगधारी बताते हैं कि सिक्कों और उनके साथ मिले कागजी साक्ष्य को देख तो इसे इनकार नहीं किया जा सकता कि यह प्राचीन काल में व्यापार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते थे और व्यापार की मुद्रा थे उस समय भी व्यापार में राजस्थान की अहम भूमिका भी होती थी।
यह सिक्के जहां से मिले वहां अभी और सर्वे की जरूरत है जिस समय के सिक्के यह है उसकी दूसरी कुछ जगह पाकिस्तान में है तो वहां खुदाई करना अभी संभव नहीं है विभाग के संग्रह में अब तक 2.31 लाख से अधिक प्राचीन सिक्के शामिल है जिम 7180 पंच-चिन्हित सिक्के हैं और राजस्थान ट्रेजर ट्रोव नियम 1961 के प्रावधानों के तहत इन सिक्कों को संकलित किया गया है।











