University Girls Protest: छात्राओं ने चार दिन से राजस्थान विश्वविद्यालय पर दे रखा है धरना सर्दी की रातों में भी बैठी है बाहर जाने क्यों…पढ़े पूरी खबर

University Girls Protest।jpg

University Girls Protest: जयपुर स्थित राजस्थान विश्वविद्यालय में हॉस्टल कैम्पस की छात्रायें 4 दिन से बैठी है धरने पर उनकी मांग है कि हॉस्टल माही वार्डन को हटाया जाए NSUI समर्थन में है एक बालिका की तबीयत भी बिगड़ गई है जिसका प्रारंभिक इलाज चल रहा है प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है..आइए जानते है पूरा मामला क्या है…अधिक पढ़े.

University Girls Protest: 4 दिन से दिन-रात धरना प्रदर्शन

राजस्थान जयपुर शहर स्थित राजस्थान विश्वविद्यालय में हॉस्टल Gi ने पिछले चार दिनों से कैंपस की छात्रायें बाहर बैठी है दिन के समय में वे सभी विरोध प्रदर्शन करती है और रात्रि के समय भी धरना स्थल पर डटकर बैठी रहती है इस ठंड की तेज सर्दी की रातों में छात्राएं हटने को तैयार नहीं है लगभग एक दर्जन से ज्यादा छात्राएं राजस्थान विश्वविद्यालय कुलपति सचिवालय के सामने धरना दे रही है इन बालिकाओं का कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन अपनी जिद पर अड़ा रहा है उनकी मांगों को कोई महत्व नहीं दिया जा रहा है अगर ऐसा ही व्यवहार किया गया तो आगामी दिनों में उग्र आंदोलन भी किया जा सकता है छात्रों ने राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देकर यह चेतावनी दी है।

University Girls की माँग हॉस्टल वार्डन को हटाए

बीते चार दिनों से यह छात्राएं माही हॉस्टल में रहने वाली छात्रों का कहना है कि हॉस्टल वार्डन को हटाया जाए उनका कहना है कि छात्राओं की शिकायत पर कुछ समय पहले हॉस्टल वार्डन ज्योति मीना को हटाया भी गया था, परंतु पिछले दिनों वार्डन को माँग करते हुए फिर से छात्रावास का वार्डन बना दिया गया छात्राओं का कहना है कि जिस वार्डन को छात्राओं की शिकायत पर हटाया गया था उसे वापस आखिर क्यों लाया गया अगर ऐसा ही करना है तो फिर पहले हटाते क्यों हो।

NSUI भी University Girls Protest के साथ

कांग्रेस दल से जुड़े छात्र संगठन NSUI ने छात्रों की मांग को सही बताते हुए उनका समर्थन दिया है और साथ में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ 2 दिन पहले छात्राओं से मुलाकात करने आए थे जहां जाखड़ ने कहा था कि विश्वविद्यालय महिला कुलपति होने के बावजूद छात्राओं की सुनवाई क्यों नहीं हो रही है इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है जाखड ने आगे कहा कि छात्राओं की हालात इस सर्दी में दिख नहीं रही हैं न तो छात्रों के सुरक्षा के लिए कोई महिला सुरक्षा गार्ड उपलब्ध करवाया गया है न कोई अन्य जरूरत के इंतज़ाम किए गए हैं राजस्थान विश्वविद्यालय का कोई प्रशासन प्रतिनिधि यहां इन बहनों से मिलने तक नहीं आया है।

University Girls में से एक छात्रा हुई बीमार 

विरोध प्रदर्शन के चौथे दिन शनिवार रात को एक छात्रा पूजा बैरवा की तबीयत खराब हो गई और वह बीमार हो गई साथ में अन्य कई छात्राएं भी बीमार होने की शिकायतें दे रही हैं छात्रों का कहना है कि जब तक वार्डन को हटाया नहीं जाएगा तब तक यह धरना स्थल से नहीं हटेगी और NSUI के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन का जिद्दी और तानाशाही रवैया बिल्कुल सही नहीं है अगर इनकी मांगे नहीं मानी जाएगी तो NSUI भी सड़कों पर उतर आएगी।

Join WhatsApp

Join Now