PUC Certificate Challan : आपके पास नहीं है ये सर्टिफिकेट, तो पुलिस काटेगी आपका 10 हजार रुपये का चालान प्रदूषण के बढ़ते स्तर से सरकार भी परेशान है, यही वजह है कि नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से है. आप भी अगर कार ड्राइव करते हैं और अगर आपके पास भी PUC Certificate नहीं है तो पुलिस आप लोगों का 10 हजार रुपये का चालान काट सकती है।
PUC Certificate : प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है, अगर ऐसे में कोई भी व्यक्ति Traffic Rules तोड़ते हुए पकड़ा गया तो ऐसे व्यक्ति को चालान भरने के साथ-साथ सजा भी हो सकती है. आइए जानते हैं कि क्या है PUC सर्टिफिकेट और इस सर्टिफिकेट के नहीं होने पर आपको किस तरह से नुकसान उठाना पड़ सकता है ?
Pollution Certificate Fine: जुर्माना के साथ सजा भी हो सकती है Image Credit source: सांकेतिक तस्वीर
Delhi Pollution के बढ़ते स्तर को देखते हुए पिछले 2 हफ्तों में 54 हजार से ज्यादा लोगों के Traffic Challan काटे गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन लोगों का चालान इसलिए कटा है क्योंकि इन लोगों के पास PUC सर्टिफिकेट तो था लेकिन ये सर्टिफिकेट Expired हो चुका था. दिल्ली में पुलिस सख्ती से चेकिंग कर रही है, ऐसे में अगर आप भी दिल्ली में कार ड्राइव करते हैं और हजारों रुपये के चालान से बचना चाहते हैं तो अपने साथ पीयूसी सर्टिफिकेट को जरूर साथ रखें वरना आपका भी चालान हो सकता है।
PUC सर्टिफिकेट न होने पर सिर्फ Traffic Challan ही नहीं बल्कि आप लोगों को सजा भी हो सकती है. कितनी सजा होती है इस सवाल का जवाब जाने
इस सर्टिफिकेट में लिखा होता है कि आपके वाहन से कितना प्रदूषण निकल रहा है और प्रदूषण लिमिट में है या नहीं? ध्यान दें कि सिर्फ उन्हीं गाड़ियों को ये सर्टिफिकेट मिलता है जिनकी गाड़ियां कम प्रदूषण फैलाती हैं, अगर आपको सर्टिफिकेट बनवाते वक्त पता चलता है कि कार ज्यादा पॉल्यूशन फैला रही है तो कार को ठीक करवाएं और फिर Certificate बनवाएं।
PUC Certificate अगर expired तो भरना होगा चालान
अगर आपके पास ये सर्टिफिकेट नहीं है या फिर एक्सपायर्ड हो चुका है तो आपको 10 हजार रुपये का चालान भरना होगा. कुछ परिस्थितियों में वाहन को जब्त किया जा सकता है और कार के मालिक को 6 महीने तक की सजा भी हो सकती है।












