घातक हमला : कैराना में 31 अक्टूबर को दलित परिवार पर हमला हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए लेकिन पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित परिवार ने घर के बाहर धरना दिया और पलायन की चेतावनी दी है, इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
क्यों दलित परिवार घर के बाहर धरने पर जाने
उत्तर प्रदेश में शामली जिले के कैराना में 31 अक्टूबर को SC-ST समुदाय के एक परिवार पर हमला किया गया. बताया जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक लोग घर में घुस आए और महिलाओं, बच्चों को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया. साथ ही आरोपियों ने जाति सूचक शब्द भी बोले. इस घटना के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची. इससे गुस्साए पीड़ित परिवार ने कोतवाली जाकर पहुंचकर अधिकारियों को आपबीती बताई।
शामली में घातक हमले के बाद प्रशासन की असंतोसजनक करवाई
इसके बाद पुलिस ने छोटी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया, जिससे परिवार को संतोष नहीं हुआ. दो आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने से परेशान परिवार ने मोहल्ला शिवपुरी खटीकन बस्ती में अपने घर के बाहर पलायन का बैनर लगाकर धरना शुरू कर दिया. बैनर पर लिखा है कि यहां सब बिकाऊ हैं, पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वो पलायन करने को मजबूर होंगे।
UP पुलिस करवाई की 2016 में भी 346 परिवार हुए थे मजबूर
2016 में भी कैराना पलायन का मुद्दा पूरे देश में चर्चा में आया था, जब 346 परिवारों के पलायन की सूची जारी हुई थी. अब फिर से दलित परिवार के धरने के कारण प्रशासन सतर्क हो गया है. इस मामले पर ASP संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई तहरीर और सप्लीमेंट्री रिपोर्ट के आधार पर होगी।














5 thoughts on “घातक हमला : घर के बाहर पलायन का पोस्टर लगाकर पर बैठे दलित समाज के लोग, पुलिस प्रशासन में हड़कंप…जाने पूरी खबर”
Comments are closed.