नगरोटा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र सिंह राणा का निधन हो गया।
देवेंद्र सिंह राणा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई हैं।
फरीदाबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस।
जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और भाजपा नेता कविंद्र गुप्ता ने भी शोक व्यक्त किया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के नगरोटा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह राणा का गुरुवार देर रात फरीदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया।
राणा नागरोटा विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और भाजपा नेता कविंद्र गुप्ता ने भी शोक व्यक्त किया। राणा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई थे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के नगरोटा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह राणा का गुरुवार देर रात फरीदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह के छोटे भाई देवेंद्र सिंह राणा ने 2014 के विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के टिकट पर जीत हासिल की थी। हाल ही में हुए चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर एनसी उम्मीदवार जोगिंदर सिंह पर 30,472 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर नगरोटा सीट बरकरार रखी।
व्यवसायी से राजनीतिज्ञ बने देवेंद्र सिंह राणा को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते हरियाणा के फरीदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार देर रात निधन के समाचार पर भाजपा के अलावा पीडीपी और नैशनल कॉन्फ्रेंस ने भी दुख जताया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने X पर लिखा कि देवेंद्र सिंह राणा के असामयिक निधन के बारे में जान कर मुझे बहुत दुख हुआ। उन के निधन से हम ने एक देशभक्त और व्यापक रूप से सम्मानित नेता को खो दिया है, जो जम्मू-कश्मीर के लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध थे।












