हरियाणा में 25 हजार पदों पर जब से परिणाम घोषित हुए हैं तब से अब तक 9 हजार युवाओं ने ग्रुप ‘D’ की नौकरी छोड़ दी है। दरअसल करीब नौ हजार युवाओं ने चतुर्थ श्रेणी की नौकरियां छोड़कर तृतीय श्रेणी की नौकरियां join की है। युवाओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में अव्वल स्थान प्राप्त करते हुए तृतीय श्रेणी की नौकरियां पाई हैं
Group-D छोड़कर Group-C में आए युवा
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़, हरियाणा में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। युवाओं की इस प्रतिभा का सही ढंग से पता तभी चल पाता है, जब आकलन करने के लिए मैरिट और योग्यता ही पैमाना हो। राज्य में हाल ही में घोषित हुई तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की करीब 25 हजार नौकरियां इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं।
करीब नौ हजार युवाओं ने चतुर्थ श्रेणी की नौकरियां छोड़कर तृतीय श्रेणी की नौकरियां ज्वाइन की है। ये वे युवा हैं, जिन्होंने चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों में रहते हुए स्वयं को अपग्रेड किया और अपनी योग्यता व मैरिट के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं में अव्वल स्थान हासिल करते हुए तृतीय श्रेणी की नौकरियां प्राप्त की हैं।
तृतीय श्रेणी की नौकरियां join करने के लिए ही हरियाणा के विभिन्न विभागों व बोर्ड–निगमों में कार्यरत ग्रुप-डी यानी चतुर्थ श्रेणी के हजारों युवाओं ने नौकरी छोड़ी है। सरकारी सेवाओं में रहते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखने और खुद को अपग्रेड करने का लाभ इन युवाओं को मिला है।
25 हजार पदों के लिए नतीजे घोषित
18 अक्टूबर को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा Group-C और D के 25 हजार पदों के नतीजे घोषित किए गए थे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास अभी तक इस तरह का कोई अधिकृत डाटा नहीं है कि ग्रुप-डी के कितने कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ी है, लेकिन मोटे तौर पर इसे नौ से साढ़े नौ हजार माना जा रहा है।
ग्रुप-डी में चपरासी की नौकरी करने वाले कई युवाओं का चयन आबकारी एवं कराधान विभाग में इंस्पेक्टर, मंडी सुपरवाइजर और ग्राम सचिव सहित दूसरे पदों पर हुआ है।
सरकार ने ग्रुप-डी की नौकरी छोड़कर जाने वाले युवाओं की संख्या देखते हुए सभी विभागों व बोर्ड-निगमों ने इसका data तैयार करने को कहा है।
फिलहाल ग्रुप-सी के जिन पदों के नतीजे घोषित हुए हैं, उनकी ज्वाइनिंग प्रक्रिया चल रही है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जल्दी ही सभी पदों के लिए वेटिंग लिस्ट भी जारी की जाएगी।
2800 पद ग्रुप-डी के लिए थे
कर्मचारी चयन आयोग ने करीब 25 हजार जिन पदों के नतीजे घोषित किए हैं, उनमें 2800 पद Group-D के भी थे।अहम बात यह है कि इनमें भी कुछ ऐसे युवा हैं, जिनका दोनों यानी ग्रुप-सी और डी में चयन हो गया है।
कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह का कहना है कि ग्रुप-डी की नौकरी कितने युवाओं ने छोड़ी है, अभी तक इसका अधिकृत डाटा तैयार कराया जा रहा है।आयोग द्वारा चयनित युवाओं को लेकर भी पूरी डिटेल तैयार की जा रही है। दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों व बोर्ड-निगमों को ग्रुप-डी के खाली पदों का विवरण तैयार करने को कहा है।
विभागों की ओर से भर्ती को लेकर आयोग के पास डिमांड भेजी जाएगी। इसके बाद आयोग ग्रुप-डी की भर्ती भी करेगा।













2 thoughts on “BREAKING NEWS : हरियाणा में 9 हजार युवकों ने छोड़ी सरकारी नौकरी…जाने पूरी खबर”
Comments are closed.