28 December Panchang: आज के दिन के पंचांग के साथ दिन की पूरी कुंडली के साथ घर को मंगलमय बनाने की जानकारी, दिन का शुभ मुहूर्त और राहु काल के बारे में दी गई है जिन्हें उपयोग करके आप अपने दिन को और मंगल और शुभ बनाए..आइए जानते है क्या है पूरी जानकारी…अधिक पढ़े.
28 December Panchang: ~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞
दिनांक – 28 दिसम्बर 2024
दिन – शनिवार
विक्रम संवत् – 2081
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शिशिर*
मास – पौष
पक्ष – कृष्ण
तिथि – त्रयोदशी प्रातः 03:32 दिसम्बर 29 तक, तत्पश्चात चतुर्दशी
नक्षत्र – अनुराधा रात्रि 10:13 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा
योग – शूल रात्रि 10:24 तक, तत्पश्चात गण्ड
राहु काल – प्रातः 10:00 से प्रातः 11:21 तक
सूर्योदय – 07:23
सूर्यास्त – 05:59
दिशा शूल – पूर्व दिशा में
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:33 से 06:26 तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:20 से दोपहर 01:03 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:15 दिसम्बर 29 से रात्रि 01:08 दिसम्बर 29 तक
व्रत पर्व विवरण – शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत
विशेष – त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
28 December Panchang: आप भी अपने घर को बनाए मंगलमय
सुविचार के द्वारा आप अपने घर को भी मंगलमय बना सकते हैं । कुछ सात्त्विक प्रयोग भी है, जैसे – पर्व के दिन घर के मुख्य द्वार पर हल्दी और चावल के आटे का घोल बनाकर या केवल हल्दी से ‘ॐ’ या स्वस्तिक बना दो । यह घर को बाधाओं से सुरक्षित रखने में मदद करता है । पर्व के दिन द्वार पर अशोक और नीम के पत्तों का तोरण बाँध दें । उसके नीचे से आने-जानेवाले कि रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ेगी, जाते-आते उसमें ऊँचे विचारों का संचरण होगा, घर में सुख-शान्ति रहेगी ।
घर में कभी गोमूत्र से पोंछा लगा लो तो हानिकारक जीवाणु तो चले जायेंगे, साथ ही गोमूत्र में जो गाय के सात्त्विक अंश का और सूर्य की दिव्य किरणों का प्रभाव होता है वह तुम्हारे घर को, तुम्हारे वातावरण को सुंदर और पवित्र रखेगा । थोड़ा खड़ा नमक लाकर घर में रख दो । ऐसा नहीं कि ‘आयोडीन-आयोडीन’ करके लुटनेवालों का नमक खरीदकर खुद को लुटवाते रहो ।अमावस्या को खड़े नमकवाले खारे पानी से घर में पोंछा लगा दो और घर में आश्रम से नि:शुल्क मिलनेवाला ग्रहदोष निवारक स्वस्तिक रखो । इससे ऋणायन बनेंगे, धनात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और नकारात्मक ऊर्जा चली जायेगी ।














